MY Bharat Portal 2024

Comments · 194 Views

MY Bharat Portal | My Bharat Portal Registration 2024: मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें @ mybharat.gov.in

Mera Yuva Bharat Portal:- देश के युवाओं को भारत में विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मी युवा भारत पोर्टल लॉन्च किया गया था। इस तंत्र के माध्यम से, माई इंडिया संगठन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जहां वे अपनी कौशल क्षमता को बढ़ा सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं।

इस पोर्टल से युवाओं को दोहरा लाभ मिलेगा। Mera Yuva Bharat Portal के माध्यम से देश के युवा न केवल राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे। लेकिन इससे उनके व्यक्तिगत विकास में भी मदद मिलेगी.

अगर आप भी Mera Yuva Bharat Portal के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं। तो आपको मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mera Yuva Bharat Portal 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mera Yuva Bharat Portal 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामMY Bharat Portal
शुरू किया गया  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी  देश के युवा
उद्देश्य  राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करना
श्रेणी  केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://www.mybharat.gov.in/

Mera Yuva Bharat Portal का उद्देश्य

Mera Yuva Bharat Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति को एकजुट करने का प्रयास है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिल सके। इस पोर्टल के माध्यम से न केवल युवाओं को अपनी कोशिश क्षमता को निकालने का अवसर मिलेगा बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का भी मौका मिलेगा। यह पोर्टल युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद करेगा। 

Mera Yuva Bharat Portal 2024 लाभ

Mera Yuva Bharat Portal से देश का कोई भी 15 से 29 वर्ष की आयु का युवा लाभ उठा सकता है। मेरा भारत पोर्टल युवाओं की सकारात्मक पहचान हासिल करने का एक बेहतरीन अवसर है। इस पोर्टल के माध्यम से युवा अपने पेशेवर कौशल का विकास कर सकते हैं। इसके अलावा, युवा नेताओं की संभावनाओं और सामुदायिक भागीदारी की जानकारी MY भारत पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

यह दृष्टिकोण युवाओं को राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेने में मदद करेगा। इस प्रकार युवा देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। माय भारत पोर्टल भारत निर्माण में युवाओं की क्षमता को एकजुट करने का एक अनूठा प्रयास है। यह पोर्टल युवाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण में मदद करेगा।

MY Bharat Portal के लिए के लिए पात्रता

  1. मेरा युवा भारत पोर्टल पर भारत के युवा नागरिक  आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  2. मेरा भारत युवा पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष के युवा नागरिक पोर्टल पर आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। 
  3. सभी आय जाति वर्ग के युवा इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  3. मोबाइल नंबर
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. इमेल आईडी

Mera Yuva Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको My Bharat Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MY Bharat Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे की ओर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने युवा रजिस्ट्रेशन हेतु नया पेज खुल जाएगा।
MY Bharat Portal
  • इस पेज पर आप अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने हेतु किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मेरा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Mera Yuva Bharat Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मेरा युवा भारत पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
मेरा युवा भारत पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • अब आपको इस पेज पर अपना अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर, यूजरनेम, ईमेल आईडी या फिर अन्य में से किसी एक को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार My Bharat Portal पर लॉगिन कर सकते हैं।

FaQ

Q.Mera Yuva Bharat Portal क्या है?

Ans.मेरा युवा भारत पोर्टल देश के युवाओं के लिए शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

Q.Mera Yuva Bharat Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans.https://www.mybharat.gov.in

Q.MY Bharat Portal पर कितनी आयु के युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

Ans.MY Bharat Portal पर 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

MY Bharat Portal | My Bharat Portal Registration 2024: मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें @ mybharat.gov.in
भाइयो अगर आपJagokisan.comद्वारा दी गईजानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद होसके|

Comments