Service Plus Bihar

Comments · 219 Views

Service Plus Bihar 2024 | Service Plus Bihar 2024: Apply for Certificate, Download & Status

Service Plus Bihar :- राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए राज्य के निवासियों के पास आवासीय जाति और आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। केवल उसी आधार पर लाभार्थियों को विविधता तक पहुंच मिल सकती है। बिहार राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य निवासियों के लिए घर बैठे प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए Service Plus Bihar पोर्टल लॉन्च किया गया है।

इस प्रक्रिया के माध्यम से, राज्य के नागरिक आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने और सरकारी कार्यालयों का दौरा किए बिना घर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और कुछ दिनों के बाद ही आपको आवेदन का प्रमाण पत्र मिल सकेगा।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2024

Service Plus Bihar सार्वजनिक सेवाओं को पारदर्शी और कुशल तरीके से वितरित करने के लिए लोक सेवाओं के अधिकार (आरटीपीएस) के तहत सेवाओं को लागू करने की अनुमति देता है।

अगर आप भी बिहार के नागरिक है और अपने किसी जरूरी प्रमाण पत्र के लिए सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Service Plus Bihar पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Service Plus Bihar
पोर्टल का नाम  सर्विस प्लस बिहार पोर्टल
शुरू किया गया  बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्य  राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सेवाओं एवं योजनाओं की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य  बिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://serviceonline.bihar.gov.in/

Service Plus Bihar पोर्टल के लिए पात्रता

Service Plus Biharपोर्टल का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए।

Service Plus Bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. वोटर कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. पैन कार्ड
  5. राशन कार्ड
  6. मोबाइल नंबर
  7. ईमेल आईडी

 Service Plus Bihar पोर्टल पर राजस्व अधिकारी से निवास  प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको सर्विस प्लस बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं के सेक्शन में सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. उसके बाद आपको आवासीय प्रमाण पत्र का निगमन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  5. अब आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे जैसे आंचल, अनुमंडल और जिला।
  6. आपको इन तीनों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  7. किसी एक विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  8. अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, उपखंड, ब्लॉक स्थान में निकाय का प्रकार, गांव, डाकघर, पुलिस स्टेशन जैसे विवरण को दर्ज करना होगा। 
  9. इसके बाद आपको सत्यापन कोड को दर्ज करना होगा और आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  10. इस प्रकार आपकी निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Service Plus Bihar Portal पर Character Certificate के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको  Service Plus Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट की होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं के सेक्शन में जाकर गृह विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपको आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  5. क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  6. इस प्रमाण पत्र में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।   
  7. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  8. इस प्रकार आप आसानी से Bihar Character Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Bihar Rs 10000 Internship Scheme For BTech Students 2024

FaQ

Q.RTPS का फुल फॉर्म क्या है?

Ans.RTPS का फुल फॉर्म Right To Public Service यानी लोक सेवा का अधिकार है।

Q.Service Plus Bihar पोर्टल के लिए पात्रता क्या है?

Ans.सर्विस प्लस बिहार पोर्टल का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए।

Bihar Kushal Yuva Program 2024

Service Plus Bihar 2024 | Service Plus Bihar 2024: Apply for Certificate, Download & Status
अगर आप JagoKisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे भाई की भी मदद होसके|

Comments