Vande Bharat Express Train

Comments · 176 Views

Vande Bharat Express Train | वंदे भारत एक्सप्रेस Ticket Price, Route

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आपको बता दें कि देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रैक पर दौड़ते हुए 4 साल पूरे कर लिए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चौथी वर्षगांठ 15 फरवरी 2023 को मनाई गई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच हरी झंडी दिखाई थी।

फिलहाल देशभर में अलग-अलग रूटों पर 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी स्पीड के लिए ही मशहूर है. बल्कि यह अपनी विश्व स्तरीय इमारतों के लिए भी जाना जाता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट्स के बारे में भी बताएंगे और इसे कब लॉन्च किया गया था? अधिक जानकारी के लिए आपको यह लेख आगे अंत तक पढ़ना चाहिए।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जानकारी

 

आर्टिकल का नाम  Vande Bharat Express Train
शुरू की गईभारतीय रेलवे द्वारा  
पहली ट्रेन की शुरुआत  15 फरवरी 2019 को
लाभार्थी  देश के नागरिक
उद्देश्यकम समय में सफर तय करना  
देशभर में चल रहीकुल 10 ट्रेन  
साल  2024
टिकट बुक करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.irctc.co.in/nget/train  

 

किस रूट पर कब शुरू हुई Vande Bharat Train  

 

  1. नई दिल्ली वाराणसी में पहले रूट पर वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था। देश की राजधानी दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज और कानपुर में Vande Bharat Train रुकती हैं। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलती है। वाराणसी नई दिल्ली (22435)/ नई दिल्ली वाराणसी (22436) में सोमवार और गुरुवार को छोड़कर 5 दिन तक चलती हैं।
  2. Vande Bharat Train का दूसरा रूट नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा है। 3 अक्टूबर 2019 को इसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। 5 अक्टूबर 2019 को वंदे भारत ट्रेन को परिचालन हुआ था। यह एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू, तवी, अंबाला और लुधियाना कैंट में रूकती है। वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली कटरा (22439)/ कटरा नई दिल्ली (22440) में मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है।
  3. गांधीनगर कैपिटल मुंबई सेंट्रल में तीसरी रूट वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 30 सितंबर 2022 को हुआ था। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में भी रूकती है। यह ट्रेन मुंबई और गांधीनगर के बीच की दूरी 6 घंटे से भी कम समय में तय करती है। हालांकि अन्य ट्रेनों को इस यात्रा को पूरा करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। मुंबई सेंट्रल गांधीनगर (20901) / गांधीनगर मुंबई सेंट्रल (20902) में Vande Bharat Train सप्ताह में 5 दिन चलती है।
  4. चौथी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 13 अक्टूबर 2022 को किया गया। यह ट्रेन नई दिल्ली से अंबाला कैंट जंक्शन चंडीगढ़ आनंदपुर साहिब और ऊना के बाद अंबा इंदौरा तक चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक यात्रा तय करती है। यह ट्रेन ऊना नई दिल्ली (22447) / नई दिल्ली ऊना (22448) में हफ्ते में 6 दिन चलती है।
  5. चेन्नई सेंट्रल मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस पांचवी ट्रेन इस रूट पर 10 नवंबर 2022 को शुरू की गई। यह ट्रेन इस रूट पर कुल 479 किलोमीटर की यात्रा तय करती है। Vande Bharat Train एमपीजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5:50 बजे चलती है जो कि 10:25 तक बेंगलुरु और इसके बाद दोपहर 12:30 बजे तक मैसूर पहुंचती है। यह चेन्नई मैसूर में सप्ताह में 5 दिन चलती है।
  6. छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 11 सितंबर 2022 को किया गया था। जोकि नागपुर नागपुर रूट से बिलासपुर छत्तीसगढ़ तक यात्रा तय करती है। बिलासपुर जंक्शन नागपुर में वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन गोंदिया, रायपुर, दुर्ग और राजननंदगांव में रूकती है।
  7. 30 दिसंबर 2022 को सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत पश्चिम बंगाल में की गई। इस ट्रेन की पूरी यात्रा 7 घंटे 30 मिनट तक तय की जाती है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी (22301) /न्यू जलपाईगुड़ी हावड़ा (22302) में चलती है।
  8. Vande Bharat Train की आठवीं रूट सिकंदरपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा तय कर रही है। यह ट्रेन महज 8 घंटे में 698 किलोमीटर की दूरी तय करती है। वंदे भारत ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन दो स्टेशनों के अलावा राजमुंदरी, विजयवाड़ा, खम्मम और वारंगल में भी रूकती है।
  9. Vande Bharat Train को 10 फरवरी 2023 से नवे रूट की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से सोलापुर में की गई हैं। जो सप्ताह में 6 दिन चलती है।
  10. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से शिर्डी तक वंदे भारत ट्रेन के दसवीं रूट की शुरुआत 10 फरवरी 2023 को की गई। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन यात्रा तय करती है।

वंदे भारत ट्रेन में लगता है कितना किराया

  1. वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से वाराणसी तक जाने के लिए एसी चेयर कार का टिकट 1670 रुपए और एक्जीक्यूटीव चेयर कार का टिकट 3075 का होता है।
  2. Vande Bharat Train में यात्रा करने के लिए गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल तक एसी चेयर कार का टिकट 1320 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2415 रुपए का होता है।
  3. ऊना चंडीगढ़ और नई दिल्ली तक सफर करने के लिए वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार के टिकट की कीमत 1155 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2065 हैं।
  4. वंदे भारत ट्रेन में चेन्नई बेंगलुरु मैसूर के लिए एसी चेयर कार के टिकट को 1270 में एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट को 2290 रुपए में बुक किया जाता है।
  5. बिलासपुर से नागपुर तक वंदे भारत ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2240 रुपए है एसी चेयर कार की कीमत 1240 रुपए होती है।

Vande Bharat Express Train के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया

 

  • सबसे पहले आपको भारतीय रेल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज खुल जाएगा।
Vande Bharat Express Train
  • होम पेज पर आपको टिकट बुक करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • पहले आपको From में उस स्टेशन का चयन करना होगा जहां से आप यात्रा शुरू करेंगे।
  • इसके बाद आपको To यानी जहां तक आपको यात्रा तय करनी है उस स्टेशन का चयन करना होगा।
  • अब आपको All Classes का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको General का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर Journey Classes में मांगी गई जानकारी जैसे यात्री का नाम, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको टिकट की बुकिंग को कंफर्म करके टिकट के शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • टिकट कंफर्म होने पर यात्री को पीएनआर नंबर, ट्रेन का नंबर, यात्रा की तारीख के साथ कोच की जानकारी मैसेज के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

FaQ

Q. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कब शुरू की गई थी?

Ans. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली सेवा 15 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी।

Q.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कितने रूटों पर चलती है?

Ans.फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देशभर में 10 रूटों पर चल रही हैं।

Q.वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड क्या है?

Ans. वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी उच्च गति और विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए जानी जाती है।

 

Comments