Phoolo Jhano Ashirwad Yojana

تبصرے · 134 مناظر

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2024 | फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2024: आवेदन फॉर्म कैसे भरें, पात्रता एवं लाभ देखें

फूलो झानो आशीर्वाद योजना:- आज भी कई महिलाएं अपनी आजीविका के लिए हड़िया दारू बनाने और बेचने का काम करती हैं। सरकार ऐसी सभी महिलाओं को बेहतर आजीविका उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। झारखंड सरकार ने हड़िया दारू से जुड़ी महिलाओं को आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से फूल झानो आशीर्वाद योजना भी शुरू की है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को काउंसलिंग के माध्यम से जीवन की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इस लेख में फूलो झानो आशीर्वाद योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इस लेख को पढ़कर आप फूल झानो आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2024 के उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता आदि के बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामPhoolo Jhano Ashirwad Yojana
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीहड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्यसम्मानजनक आजीविका प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/
साल2024
राज्यझारखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है  अब प्रदेश की महिलाओं को हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि सरकार द्वारा उनको आजीविका के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा एवं उनका विकास होगा। इसके अलावा प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी। इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे जिससे कि प्रदेश की बेरोजगारी दर घटेगी।

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  1. फूलों झानो आशीर्वाद योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
  2. इस योजना के माध्यम से हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के साधन प्रदान किए जाएंगे।
  3. अब तक झारखंड की 15,000 से अधिक हड़िया दारु निर्माण तथा बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत किया जा चुका है।
  4. इन सभी महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी।
  5. काउंसलिंग के पश्चात उनको मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
  6. सभी चिन्हित महिलाओं को उनकी इच्छा अनुसार वैकल्पिक स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।
  7. चिन्हित की गई महिलाओं को आजीविका मिशन के अंतर्गत सक्रिय कैंडर के रूप में चुने जाने का भी प्रावधान है।
  8. अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु नहीं बेचनी पड़ेगी।
  9. इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।
  10. देश की महिलाएं अब सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
  11. इस योजना के माध्यम से महिलाओं का एवं उनके परिवार का विकास होगा इसके अलावा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana की पात्रता

  1. आवेदक झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. केवल महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  3. महिला हड़िया दारु निर्माण या बिक्री से जुड़ी होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. आयु का प्रमाण
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. मोबाइल नंबर
  7. ईमेल आईडी
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. बैंक खाता विवरण

फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फूलों झानो आशीर्वाद योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
تبصرے