मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना:- देशभर के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए दूसरे राज्यों और जिलों में जाना होगा। बहुत से ऐसे छात्र हैं जो दूसरे राज्यों में रहकर प्रशिक्षण नहीं ले सकते। ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से राज्य के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय छात्रों को उनके संबंधित जिलों में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस आर्टिकल में आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024 की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस लेख को पढ़कर आप इस योजना के तहत नामांकन की प्रक्रिया जान सकते हैं।
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जे ई ई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं। इस योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर छात्रों को सिलेबस एवं क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 का कार्यान्वयन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कक्षाएं बसंत पंचमी के दिन से आरंभ होंगी। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana |
किस ने लांच की | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के छात्र |
उद्देश्य | प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | http://abhyuday.up.gov.in/ |
साल | 2024 |
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट जैसी प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से वह सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर पाते उन सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के अंतर्गत कोचिंग प्राप्त करने के लिए छात्रों को किसी दूसरे राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपने राज्य एवं अपने जिले से कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के होनहार छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा और वह अच्छी से अच्छी कोचिंग प्राप्त करके परीक्षा में बैठ पाएंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली कोचिंग
- संघ लोक सेवा आयोग
- यूपी लोक सेवा आयोग
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं
- जे ई ई
- नीट
- एनडीए
- सीडीएस
- अर्धसैनिक
- केंद्रीय पुलिस बल
- बैंकिंग
- एसएससी
- बीएड
- टीईटी
Abhyudaya Coaching Yojana साक्षात्कार कक्षाएं
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी मंडलों में साक्षात्कार कक्षाओं के लिए आवेदन आरंभ हो गए हैं।
- यूपीएससी, जेईई, एनईईट और एनडीए/सीडीएस कि साक्षात्कार कक्षाओं के लिए आवेदन 22 फरवरी दोपहर 2:00 से 28 फरवरी रात 8:00 बजे तक खुले हैं।
- इसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- वह सभी छात्र जो पहले से ही साक्षात्कार कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- वह सभी छात्र जिन्होंने 28 फरवरी से पहले पंजीकरण किया है या पहले से ही ऑनलाइन कक्षाओं में पंजीकृत हैं वह भी इस परीक्षा को ले सकते हैं।
साक्षात्कार कक्षाओं की अनुसूची
NDA/CDS | 5 March (12 noon to 1pm) |
JEE | 5 March (2pm-3pm) |
NEET | 5 March (4pm-5pm) |
UPSC | 6 March (2pm-3pm) |
कार्यान्वयन प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आरंभ की गई है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को प्रदेश में ही ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी। जिससे कि उन्हें कोचिंग प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे नगर या फिर राज्य में ना जाना पड़े।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से अब वह लोग भी कोचिंग प्राप्त कर पाएंगे जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर सकते थे। क्योंकि सरकार द्वारा यह कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के छात्रों को प्रदेश तथा देश के सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी कोचिंग प्रदान करने के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर युवाओं के मार्गदर्शन के लिए कोचिंग संस्थान संचालित की जाएंगी।
- इसी के साथ उन्हें वर्चुअल माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। जिससे कि वह छात्र भी कोचिंग प्राप्त कर सके जो मंडल मुख्यालयों तक नहीं पहुंच सकते हैं।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आरंभ की गई कोचिंग संस्थाएं तकनीकी सुविधाओं से संपन्न होंगी तथा इनमें सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी भी होंगे।
- प्रदेश के योग्य अधिकारियों, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस आदि द्वारा कोचिंग संस्थानों में कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- कोचिंग प्रदान करने में विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
- मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े शिक्षक छात्रों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- अब प्रदेश का प्रत्येक छात्र UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के माध्यम से कोचिंग प्राप्त कर सकेगा। जिससे कि वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेगा।
- अब इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्र भी आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना स्टैटिसटिक्स
IAS ऑफिसर | 519 |
IPS ऑफिसर | 456 |
IFS ऑफिसर | 315 |
वीडियो सेशन | 218 |
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई।
- इस योजना के अंतर्गत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट आदि जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- वह सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर पाते थे उनको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के अंतर्गत सिलेबस एवं क्वेश्चन बैंक में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- इस योजना का कार्यान्वयन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कक्षाएं बसंत पंचमी के दिन से आरंभ होंगी।
- इस योजना के अंतर्गत छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत केवल कोचिंग ही नहीं बल्कि छात्रों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। यह मार्गदर्शन विभिन्न अफसरों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत विषय विशेषज्ञों से गेस्ट लेक्चर का प्रबंध भी कराया जाएगा।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी छात्रों को प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत उच्च स्तरीय कोचिंग संस्थानों के स्टडी मेटेरियल भी छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकैडमी को स्टडी मैटेरियल का प्रबंध करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- छात्रों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी करवाने की जिम्मेदारी भी उपाम को सौंपी गई है।
- इस योजना के प्रथम चरण में 18 मंडल मुख्यालयों को शामिल किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत एक ई प्लेटफार्म भी विकसित किया जाएगा।
- ई प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों को e-content प्रदान किया जाएगा। इस ई प्लेटफार्म के माध्यम से छात्र कोचिंग भी प्राप्त कर सकते हैं। ई प्लेटफार्म पर छात्र अपने प्रश्न भी पूछ सकते हैं।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा। होम पेज पर आपको रजिस्टर नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको परीक्षा का चयन करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने इनरोलमेंट फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, फोन नंबर, ईमेल आई डी, डिवीजन, क्वालिफिकेशन, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको संबंधित जानकारी दर्ज करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करना होगा।
- इस बाद आपको कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
यूजर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन एस यूजर के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया डायलॉग बॉक्स खुल कर आएगा जिसमें आपका अपना यूजरनेम या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप यूजर लॉगइन कर पाएंगे।