Ladli Laxmi Yojana E-KYC 2024

Comments · 15 Views

Ladli Laxmi Yojana E-KYC 2024: जल्दी करें लाड़ली लक्ष्मी योजना E-KYC वरना नहीं आएगा पैसा, यहां जाने kyc की पूरी प्रक्रिया !

लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी: लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2007 में शुरू की गई थी, इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक 1,43,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती थी लेकिन अब सरकार ने इस योजना के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लड़कियों को दिया जाएगा जो इसका ई-केवाईसी पूरा करेंगी।

इसलिए सभी लड़कियों के लिए इस योजना में ई-केवाईसी करना जरूरी है, इस आर्टिकल में आपको इस योजना के लिए ई-केवाईसी करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है, अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है जो आप चाहते थे अगर हां तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए।

Ladli Laxmi Yojana के लाभ 

 

  1. इस योजना के तहत सरकार बालिका के नाम पर 1,43,000 रुपये का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी करती है।
  2. योजना के तहत कक्षा 6 में नामांकित लड़कियों को 2000 रुपये, कक्षा 9 में प्रवेश पर 4000 रुपये, 11वीं कक्षा में प्रवेश पर 6000 रुपये और 12वीं कक्षा में प्रवेश पर 6000 रुपये का वजीफा प्रदान किया जाता है। 
  3. लाड़ली लक्ष्मी योजना की लड़कियों को 12वीं कक्षा के बाद स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पर 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है।
  4.  लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लड़कियों की उच्च शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी।
  5.  एक बार जब लड़की 21 वर्ष की हो जाती है और आधिकारिक आयु सीमा पूरी करने के बाद लड़की की शादी हो जाती है, तो 1 लाख रुपये की अंतिम राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा।

 

Ladli Laxmi Yojana के लिए पात्रता 

 

1. बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 अथवा उसके पश्चात का होना चाहिए। 

2. बालिका स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र मे पंजीकृत होनी चाहिए। 

3. बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूलनिवासी होने चाहिए। 

4. बालिका के माता-पिता आयकरदाता नही होने चाहिए। 

 

Ladli Laxmi Yojana E-KYC करने की प्रक्रिया 

1. इस योजना मे ईकेवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज़ पर ‘समग्र प्रोफ़ाइल अपडेट करें’ के विकल्प का चयन करना है। 

3. फिर आपको वहां E-KYC का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है। 

4. क्लिक करते ही एक नया पेज़ खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी 9 अंको की समग्र आईडी और कैप्चा दर्ज करके खोजे के बटन पर क्लिक कर देना है। 

5. इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी कनफर्म करके ‘आगे बड़े’ के बटन पर क्लिक कर देना है। 

6. उसके बाद आपको अपने 12 आधार नंबर दर्ज करके OTP के बटन पर क्लिक करना है। 

7. क्लिक करते ही आपके आधार से जुड़े नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको बॉक्स मे दर्ज करना है। 

8. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको ‘स्वीकार करें’ के बटन पर क्लिक कर देना है। 

9. इसके बाद आपको अपने आधार मे दर्ज जन्मतिथि दर्ज करके उससे संबधित दस्तावेजो को 100kb मे अपलोड करना है। 

10. इसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी को पुन: जांच कर नीचे दिये गए ‘ग्राम पंचायत को अनुरोध भेजे’ पर क्लिक कर देना है। 

11. इसके बाद आपके सामने एक सक्सेस का मेसेज आएगा जिसमे आपकी 9 अंको की Request ID होगी जिसे आपको नोट कर लेना है। 

 

भाइयो अगर आप JagoKisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे भाई की भी मदद हो सके

Comments