Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana

Comments · 166 Views

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana | प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY): ब्याज दर, मेच्योरिटी बेनिफिट, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। ये पेंशन उन्हें निवेश पर ब्याज के रूप में दी जाएगी। इस पहल से देश के बुजुर्ग आत्मनिर्भर बनेंगे और उन्हें बुढ़ापे में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस पहल से बुजुर्गों को आर्थिक आजादी मिलेगी.

पेंशन लेने के विकल्प

  • मासिक
  • तिमाही
  • छमाही
  • सालाना आधार पर लेने का विकल्प है आप अपनी इच्छानुसार कोई भी विकल्प चुन सकते है |
  • पेंशन का भुकतान एनईएफटी द्वारा या आधार सक्षम भुकतान प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा |

Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को खास तौर पर उन वृद्ध नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है जिनकी आयु 60 वर्ष की है।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को 10 साल के लिए गारंटीड पेंशन उपलब्ध करवाई जाती है।
  • इस योजना को लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जाता है।
  • Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana के माध्यम से आप 7.40% वार्षिक की दर से ब्याज आय अर्जित कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इस योजना को खरीदा जा सकता है।
  • पहले इस योजना को 31 मार्च 2020 को बंद कर दिया गया था लेकिन अब इस योजना की अवधि मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दी गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत पेंशन मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक प्राप्त की जा सकती है।
  • 10 साल की अवधि पूरे होने के बाद पेंशन की आखरी राशि के साथ खरीद मूल्य वापस कर दिया जाएगा।
  • इस पॉलिसी के माध्यम से खरीद मूल्य पर 75% तक का लोन भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • यह लोन सुविधा पॉलिसी अवधि के 3 वर्ष पूरा होने के बाद ही प्राप्त की जा सकती है।
  • इस योजना से खरीद मूल्य का 98% तक की किसी इमरजेंसी के लिए निकासी भी की जा सकती है।
  • यदि 10 साल की अवधि पूरी होने से पहले लाभार्थी की मृत्यु हो जाती हैं तो नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु की इस योजना के अंतर्गत कोई सीमा नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी की अवधि 10 साल है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • आय का प्रमाण
  • निवास का प्रमाण
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम वय वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को LIC की ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाना होगा |
  • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको Reeigstration के ऑप्शन  दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा |इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा |इसके पश्चात् आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम पता ,आधार नंबर आदि भरना होगा |
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात् आपकोअपने सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा और फिर आखिर में सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा |

FaQ

Q,प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans. इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं। LIC की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिये है, ज्यादा जानकारी के लिये LIC की वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।

Q.प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से क्या लाभ है?

Ans. इस योजना का उद्देश्य बुढ़ापे के दौरान सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और अनिश्चित बाजार स्थितियों के कारण भविष्य में उनकी आय में गिरावट से 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की रक्षा करना है। यह योजना 10 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 8% का सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करती है।

Q.प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत कब हुई?

Ans. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना (2014) की तरह ही है, जिसे साल 2014-15 में लॉन्च किया गया था। इस स्कीम को सबसे पहले यूनियन बजट 2003-04 (अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल) के दौरान लॉन्च किया गया था।

 
Comments