Meri Pehchan Portal 2024

Comments · 142 Views

मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2024 | Meri Pehchan Portal | Meri Pehchan Portal registration @ meripehchaan.gov.in

Meri Pehchan Portal:- भारत सरकार द्वारा केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं जिला द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक सेवा, योजना अन्य सभी प्रकार के क्षेत्र में संचालित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए Meri Pehchan Portal को लॉन्च किया गया है। मेरी पहचान पोर्टल एक राष्ट्रीय एकल साइन ऑन सेवा के रूप में कार्य करता है।

एकल क्रेंडेंशियल सेट के माध्यम से यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को कई ऑनलाइन एप्लीकेशन और सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराता है। अगर आप एक बार इस पोर्टल पर लॉगिन आईडी बना लेते तो आपको अलग-अलग पोर्टल के लिए अलग-अलग यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से meripehchaan.gov.in Portal से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Meri Pehchan Portal क्या है?

Meri Pehchan Portal भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। Meri Pehchan Portal एक सिंगल साइन ऑन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को आसानी से और सुरक्षित रूप से प्रमाणित करता है। यानी आप इस पोर्टल पर साइन इन करके अन्य पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर आप अपना निशुल्क पंजीकरण कर यूजर एवं पासवर्ड बनाकर भारत सरकार एवं राज्य और जिले द्वारा संचालित की जा रहे पोर्टल्स में आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

आपको अलग-अलग पोर्टल पर अलग-अलग लॉगिन आईडी बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पूरे देश में सभी राज्यों में कार्य करने वाला पोर्टल है।

आपको मेरी पहचान पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए किसी प्रकार भुगतान करने की जरूरत नहीं है आप निशुल्क अपनी आईडी बनाकर अन्य किसी भी पोर्टल पर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। मेरी पहचान पोर्टल पर आप लॉगिन करके सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Meri Pehchan Portal के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम  Meri Pehchan Portal
लॉन्च किया गया  भारत सरकार द्वारा
लाभार्थीभारत के नागरिक  
उद्देश्यसभी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://meripehchaan.gov.in/

Meri Pehchan Portal का उद्देश्य

Meri Pehchan Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर उपलब्ध कराना है। ताकि मेरी पहचान पोर्टल की सहायता से आप किसी भी राज्य की सरकारी योजना में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा संचालित की जा रही या शुरू होने वाली योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं।

Meri Pehchan Portal के लाभ एवं विशेषताएं

एक बार जब आप मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन आईडी बना लेंगे तो आपको अलग-अलग पोर्टल के लिए अलग-अलग यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक ही यूजर आईडी और पासवर्ड से आप भारत सरकार, राज्य सरकार और जिला वेबसाइटों तक पहुंच सकते हैं। आप किसी भी पोर्टल पर उपलब्ध कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

मेरी पहचान पोर्टल तीन प्रमुख एसएसओ प्लेटफॉर्म जन परिचय, ई प्रमाण और डिजीलॉकर का एक व्यापक सहयोग है। मेरी पहचान पोर्टल उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ता नाम, मोबाइल नंबर, आधार और बहुत कुछ जैसे कई प्रमाणीकरण मापदंडों के माध्यम से प्रमाणित करता है।

इस पोर्टल पर आप मुफ्त में पंजीकरण कर सकते हैं और एक यूजर और पासवर्ड बनाकर भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Meri Pehchan Portal पर पंजीकरण करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर
  5. जन परिचय आईडी
  6. डिजिलॉकर आईडी

Meri Pehchan Portal पर पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मेरी पहचान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Meri Pehchan Portal

 

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Meri Pehchan Portal

 

  • आपको इस पेज पर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
Meri Pehchan Portal

 

  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित स्थान पर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके अलावा कंफर्म करने के लिए फिर से पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना जेंडर, जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप Meri Pehchan Portal पंजीकरण कर सकते हैं।

मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

 

  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देगी जिसके माध्यम से आप लोगों कर सकते हैं।
  • जैसे डिजिटल लॉकर के साथ लॉगिन करें।
  • ई प्रमाण पके साथ लॉगिन करें।
  • जनपरिचय के साथ लॉगिन करें।
  • आपको अपने अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Username, Mobile and Other इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • यहां पर हम उदाहरण के लिए यूजर नेम का चयन कर रहे हैं।
  • आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आसानी से मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अब आप All Services के ऑप्शन पर क्लिक कर अपने राज्य का चयन करके संबंधित राज्य की सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

 Home Loan Subsidy Yojana

FaQ

Q.मेरी पहचान पोर्टल क्या है?

Ans. मेरी पहचान पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है। जिसके माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मेरी पहचान पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर ले सकते हैं।

Q.Meri Pehchan Portal का उद्देश्य क्या है?

Ans. मेरी पहचान पोर्टल का उद्देश्य सभी केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्रदान करना है।

Q.Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans.Meri Pehchan Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://meripehchaan.gov.in/ है

 PM Fasal Bima Status 2024

मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें 2024 | Meri Pehchan Portal | Meri Pehchan Portal registration @ meripehchaan.gov.in भाइयो अगर आप Jagokisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद हो सके

  Daksh Yojana 2024

Comments