Viksit Bharat Sankalp Yatra :- भारत सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक पहुंचने और जागरूकता पैदा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के रांची से विकास भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर दौरे की शुरुआत की थी.
Viksit Bharat Sankalp Yatra देश के सभी राज्यों के सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में चलेगी और 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बीजेपी सरकार की ओर से काफी तैयारियां की गई हैं।
इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी ताकि सरकार यह जांच सके कि कार्यक्रमों का लाभ सभी वर्गों के लोगों तक एक साथ पहुंच रहा है या नहीं।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Viksit Bharat Sankalp Yatra से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे
Viksit Bharat Sankalp Yatra 2024
केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के मकसद से देश के कोने कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। झारखंड के खूंटी में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान के माध्यम से देश के कोने कोने में लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है।
Viksit Bharat Sankalp Yatra हर घर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। जिसके लिए ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। और इन जगहों पर लोगों से बात की जाएगी और उन्हें केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।
इसके अलावा स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी देगी।
यह यात्रा अपने प्रथम चरण में 15 नवंबर से 22 नवंबर तक 21 राज्यों के 68 जनजाति बाहुल्य जिलों में आयोजित की गई जाएगी। जबकि दूसरे चरण में शेष सभी जिलों में यह यात्रा 3 दिसंबर से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2023 तक चलेगी।
Viksit Bharat Sankalp Yatra 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Viksit Bharat Sankalp Yatra |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
यात्रा का शुभारंभ | 15 नवंबर 2023 |
उद्देश्य | देश के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंचाना |
यात्रा की समाप्ति | 25 जनवरी 2024 |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
Viksit Bharat Sankalp Yatra का उद्देश्य
Viksit Bharat Sankalp Yatra का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को सूचित करना है साथ ही लोगों में सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस यात्रा के माध्यम से अब तक लागू को लोग जुड़ चुके हैं। यह यात्रा 2 महीने तक देश के अलग-अलग राज्य से होकर गुजरेगी। इस दौरान आम लोगों केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
2.7 लाख पंचायत तक पहुंचेगी संकल्प यात्रा
Viksit Bharat Sankalp Yatra देश की लगभग 2.7 लाख ग्राम पंचायत और लगभग 15,000 शहरी क्षेत्र का दौरा करेंगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। अपनी यात्रा के पहले दिन ही विकसित भारत संकल्प यात्रा देश की 259 ग्राम पंचायत में 1 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची है।
इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं जैसे स्वच्छता सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन आदि प्रदान करना है। समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजुकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सुविधाएं विकसित भी की जाएगी।
देश भर में लगभग 2800 वैन घूमेगी
इस यात्रा के दौरान 15 नवंबर को देशभर में 118 वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. देशभर में करीब 2800 वैन हैं जो अगले कुछ महीनों तक देश भर में घूमकर लोगों को पूरी योजना के बारे में जानकारी देंगी। इस यात्रा के दौरान संभावित लाभार्थियों का भी चयन किया जाएगा। पहले चरण में यात्रा 393 ब्लॉकों की 8940 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी।
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए वैन एक विशेष स्थान पर 2 से 3 घंटे तक रुकेगी। यह यात्रा केंद्र और राज्य सरकार का संयुक्त प्रयास है. जंगल में लोगों को आकर्षित करने के लिए जिलों की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में दिखाई जाएंगी.
सूचना शिक्षा और संचार वैन को भी दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Viksit Bharat Sankalp Yatra शुरू करने के दौरान ही आईईसी यानी Information, Education and Communication यानी सूचना, शिक्षा और संचार वैन को भी हरी झंडी दिखाई।
यह वैन देश में प्रमुख स्थानों पर दो पड़ाव बनाएगी। जहां पर स्वास्थ्य शिविर आधार नामांकन और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह यात्रा शुरुआत में जनजाति आबादी वाले जिलों में चलेगी जो कि अगले साल 25 जनवरी 2023 तक देश के सभी जिलों को कवर करेगी।
FaQ
Q.Viksit Bharat Sankalp Yatra क्या है?
Viksit Bharat Sankalp Yatra 2024 | विकसित भारत संकल्प यात्रा क्या है, उद्देश्य, रूट मैप एवं अन्य सभी जानकारी
भाइयो अगर आप JagoKisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद हो सके|