Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024

Comments · 178 Views

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi | हरियाणा के किसानों का फसल ऋण पर ब्याज और पेनल्टी माफ, 5 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi:- हरियाणा के बजट का आज चौथा दिन है हरियाणा के सीएम बतौर वित्त मंत्री हरियाणा बजट 2024-25 पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी 23 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। बजट 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए का होगा।

Thekedar Saksham Yuva Yojana Haryana 2024

इस बजट में लोगों को बड़ी राहत देते हुए कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। पिछले बजट के मुकाबले इस साल का बजट 11% अधिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पेश करते हुए ऐलान किया है कि राज्य के सभी किसानों के कृषि ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा।

Haryana Van Mitra Yojana

इसके अलावा यदि किसी पर कोई पेनल्टी लगी होगी तो वह भी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद राज्य के सभी किसानों को लिए गए कर्जों पर ब्याज माफ होने से बड़ी राहत मिलेगी।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi का लाभ राज्य के कितने किसानों को मिलेगा? और कब तक जमा कर सकते हैं किसान अपना ऋण इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Haryana Kisan Rin Byaj Mafi
घोषणा की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा  
लाभार्थीराज्य के किसान  
उद्देश्य  किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करना
लाभान्वित होंगे5.47 लाख किसान  
राज्यहरियाणा  

Haryana Kisan Crop Loan Interest Waiver का उद्देश्य

राज्य के किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कृषि ऋण पर ब्याज वापस करेंगे। इसके अलावा किसानों को कोई जुर्माना भी नहीं देना होगा. राज्य में केवल उन्हीं किसानों के लिए कृषि ऋण पर ब्याज और जुर्माना माफ किया जाएगा। जिन लोगों ने सितंबर 2023 तक ऋण लिया है।

Haryana Pitritva Labh Yojana

वे सभी किसान 31 मई 2024 तक ऋण जमा कर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अक्सर किसान अधिक ब्याज दरों के कारण समय पर ऋण नहीं चुका पाते हैं, जिसके लिए उन्हें ब्याज के साथ जुर्माना भी देना पड़ता है। लेकिन अब देशभर के किसान ब्याज और जुर्माने की चिंता किए बिना अपना कर्ज पहले चुका सकते हैं।

5.47 लाख किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनाल्टी माफ

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi का लाभ राज्य के 5 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के 5 लाख 47 हजार डिफॉल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि किसानों का सितंबर 2023 तक लिए गए कर्ज पर ब्याज माफ किया जाएगा। 

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana 2024

इसके लिए जो किसान 31 मई 2024 तक लिया गया कर्ज जमा करते हैं उनका ब्याज और पेनल्टी माफ होगी। इसके बाद वह दोबारा कर्ज ले सकेंगे। सीएम ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसान का दर्ज समझता हूं, मैंने खुद हल चलाया है खेती की है। इसलिए राज्य के 5 लाख 47 हजार किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के लिए पात्रता

केवल हरियाणा राज्य के किसान ही हरियाणा किसान ऋण ब्याज के पात्र होंगे। 30 सितंबर 2023 तक ऋण लेने वाले किसान ही इस योजना के लिए पात्र हैं। राज्य के सभी जातियों के किसान ऋण पर ब्याज माफी के पात्र होंगे। उस राज्य के किसान जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं या सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उन्हें ऋण ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलेगा।

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. पैन कार्ड
  5. राशन कार्ड
  6. ऋण संबंधी दस्तावेज
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. बैंक खाता पासबुक

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस बैंक शाखा में जाना होगा जहां से अपने कृषि ऋण प्राप्त किया था।
  • इसके बाद आपको जाकर हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न  करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म और 30 सितंबर 2023 तक के लिए दिए गए कर्ज की राशि को जमा करना होगा।
  • कर्ज जमा करने पर आपको ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।
  • इस प्रकार आपके द्वारा लिए गए कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ हो जाएगी।

Haryana Property Verification Portal 2024

FaQ

Q.Haryana Kisan Crop Loan Interest Waiver का उद्देश्य क्या है?

Ans.राज्य के किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कृषि ऋण पर ब्याज वापस करेंगे। इसके अलावा किसानों को कोई जुर्माना भी नहीं देना होगा. राज्य में केवल उन्हीं किसानों के लिए कृषि ऋण पर ब्याज और जुर्माना माफ किया जाएगा। जिन लोगों ने सितंबर 2023 तक ऋण लिया है।

Q.Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के लिए पात्रता क्या है?

Ans.केवल हरियाणा राज्य के किसान ही हरियाणा किसान ऋण ब्याज के पात्र होंगे। 30 सितंबर 2023 तक ऋण लेने वाले किसान ही इस योजना के लिए पात्र हैं। राज्य के सभी जातियों के किसान ऋण पर ब्याज माफी के पात्र होंगे। उस राज्य के किसान जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं या सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उन्हें ऋण ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलेगा।

Q.Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. पैन कार्ड
  5. राशन कार्ड
  6. ऋण संबंधी दस्तावेज
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. बैंक खाता पासबुक

 

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi | हरियाणा के किसानों का फसल ऋण पर ब्याज और पेनल्टी माफ, 5 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
भाइयो अगर आप Jagokisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद हो सके|

Comments