Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024

Comments · 99 Views

Jan Kalyan Portal Rajasthan | Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024: राजस्थान जन कल्याण पोर्टल रजिस्ट्रेशन @ jankalyan.rajasthan.gov.in

Jan Kalyan Portal Rajasthan:- जन कल्याण पोर्टल राजस्थान ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों और सेवाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से देश की जनता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकती है।

राज्य के नागरिक घर बैठे जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी नियमों और विनियमों की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताकि डिजिटल युग में देश के सभी नागरिक आसानी से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

अगर आप भी राजस्थान राज्य के नागरिक को Jan Kalyan Portal Rajasthan से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। ताकि आप Jan Kalyan Portal Rajasthan के माध्यम से एक साथ एक ही पोर्टल पर बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सके।   

Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024 के बारे में जानकारी

 

आर्टिकल का नाम  Jan Kalyan Portal Rajasthan
शुरू किया गयाराजस्थान सरकार द्वारा  
उद्देश्यसभी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजना  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jankalyan.rajasthan.gov.in/  

 

Jan Kalyan Portal Rajasthan विभागों की सूची

 

  1. गोपालन विभाग
  2. ग्रामीण विकास विभाग
  3. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  4. कृषि विभाग
  5. उद्यानिकी विभाग
  6. कला और संस्कृति विभाग
  7. वन विभाग
  8. आयोजना विभाग
  9. पंचायतीराज विभाग
  10. देवस्थान विभाग
  11. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  12. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
  13. सैनिक कल्याण बोर्ड
  14. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
  15. स्थानीय निकाय विभाग
  16. श्रम विभाग
  17. विशेष योग्यजन निदेशालय
  18. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  19. संस्कृत शिक्षा विभाग
  20. समेकित बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस)
  21. सहकारिता विभाग
  22. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  23. महिला अधिकारिता विभाग
  24. पशुपालन विभाग
  25. पर्यटन विभाग
  26. ऊर्जा विभाग
  27. सांख्यिकी विभाग 
  28. राजस्थान हैण्डलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
  29. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड
  30. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद
  31. राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  32. राजस्थान वित्त निगम
  33. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
  34. राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
  35. युवा मामले एवं खेल विभाग

Jan Kalyan Portal Rajasthan का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा जन कल्याण पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लोगों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि आम नागरिक घर बैठे पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सके। क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा बसी योजनाएं सुविधा नागरिकों के लिए जारी की जाती रहती है|

लेकिन कई बार लोगों को इन सुविधाओं को पता नहीं चल पाता है। लेकिन अब इस पोर्टल के शुरू होने से सभी सरकारी सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त होती रहेगी और लोगों को सरकारी दफ्तरों और विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Jan Kalyan Portal Rajasthan पर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

 

  1. सबसे पहले आपको जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको मेन्यूबार के सेक्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने तीन और विकल्प आ जाएंगे।  योजनाएं, राजकीय सेवाएं, फ्लैगशिप योजनाएं।
  5. आपको इन विकल्पों में योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  7. इस पेज पर आपको विभाग, योजना, लाभार्थी, श्रेणी और कार्यान्वयन क्षेत्र का अपनी जरूरत अनुसार चयन करना होगा।
  8. चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको ढूंढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  9. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने संबंधित योजना से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी। 
  10. इस प्रकार आप आसानी से जनकल्याण पोर्टल राजस्थान के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त हो सकते हैं। 

Jan Kalyan Portal Rajasthan से महत्वपूर्ण दस्तावेज कैसे डाउनलोड करें?

 

  1. जन कल्याण पोर्टल राजस्थान से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Menu के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  4. इसके बाद आपको दस्तावेजों के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
  6. इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  7. अब आपको अपनी आवश्यकता अनुसार जो भी दस्तावेज डाउनलोड करने है उस पर क्लिक करना होगा।
  8. उसके बाद आपको ढूंढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  9. अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
  10. आपको इस पेज पर पीडीएफ फाइल दिखाई देगी आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  11. यह दस्तावेज़ आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएंगे।

 Kamdhenu Dairy Yojana Rajasthan 2024

 FaQ

 Q. Jan Kalyan Portal Rajasthan क्या है?

Ans. राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सभी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु जनकल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।

Q. जन कल्याण पोर्टल राजस्थान कब लॉन्च किया गया?

Ans. जनकल्याण पोर्टल राजस्थान 18 दिसंबर 2020 को राजस्थान सरकार द्वारा लॉन्च किया गया।

Q. Jan Kalyan Portal Rajasthan पर कितने विभागों की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है?

Ans. Jan Kalyan Portal Rajasthan पर 40 से अधिक विभागों से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं को उपलब्ध किया गया है। अब नागरिक घर बैठे इन सभी योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

 

भाइयो अगर आप JagoKisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद हो सके

Comments