मुख्यमंत्री गौ माता पोषण योजना:- गाय प्राचीन काल से भारत में हिंदू पूजा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानवर है। हिंदू धर्म में लोग गाय को माता के रूप में पूजते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से भारत में बदलाव के लिहाज से गायों के प्रति रुचि कम हो गई है। इस वजह से लोगों ने गायों को पालने की बजाय उन्हें आवारा की तरह सड़कों पर छोड़ दिया है।
इससे गायें सुरक्षित नहीं हैं और आम जनता को भी इनके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना शुरू करके राज्य के सामने एक नई योजना पेश की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गाय एवं गौ माता के भरण-पोषण का कार्य किया जायेगा।
अगर आप Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana 2024 के बारे में जानने के इच्छुक हैं फिर आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं।
Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana 2024 की विशेषताएं
गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए घोषित बजट में मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत पहले से खुली गौशाला और पांजरापोल में गायों और गौमाताओं का रखरखाव करने वाले या नई गौशाला खुलने पर संचालक को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग ₹500 प्रति वर्ष का बजट निर्धारित किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के शुभ अवसर पर करेंगे। इस योजना की औपचारिक शुरुआत के लिए प्रतीक स्वरूप 5 गौशालाओं और पांजरापोल को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। गुजरात सरकार की इस पहल से आवारा गायों को सुरक्षा मिलेगी.
Gau Mata Poshan Yojana के तहत पात्रता
- आवेदक को गुजरात राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- पशुपालक इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
- पहले से ही खुली हुई गौशाला और पांजरापोल के संचालक भी इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पुरानी गौशाला और पांजरा पोल का पंजीयन प्रमाण पत्र
- नई गौशाला खोलने के लिए पर्याप्त जगह एवं संसाधन प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Gau Mata Poshan Yojana |
कब घोषित की गई थी | वित्तीय बजट 2022-23 के दौरान |
संबंधित विभाग | पशु संवर्धन विभाग |
राज्य | गुजरात |
निर्धारित बजट | 500 करोड़ों रुपए |
लाभार्थी | गुजरात की आवारा गौ माता/गोवंश और गौशाला/पंजरापोल |
उद्देश्य | गायों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गौशाला निर्माण पर आर्थिक सहायता देना |
साल | 2024 |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच की जाएगी। |
मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
गुजरात के जो इच्छुक लोग मुख्यमंत्री गौमाता पोषण योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नवरात्रि के पावन मौके पर शुक्रवार को आद्यशक्ति धाम अंबाजी से गुजरात में इस योजना को लांच किया जाएगा। जब यह योजना लॉन्च हो जाएगी तो इसके तहत आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसलिए आपको अभी इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इसके लांच होने तक का इंतजार करना होगा।