सोना चांदी खरीदने का जबरदस्त मौका benefiets

تبصرے · 289 مناظر

सोना-चांदी खरीदने का जबरदस्त मौका, कीमत में भारी गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रेट

रांची.जुलाई में शादियों का मौसम शुरू होने वाला है. इस बीच अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में स्थिरता व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 67,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 70,930 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 95,600 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने के भाव में स्थिरता व चांदी के भाव में गिरावट देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में आज 400 रुपए की गिरावट देखी गई है.आज चांदी प्रति किलो 95,600 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (बुधवार)शाम तक चांदी 96,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव में स्थिरता


मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में स्थिरता देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 67,550 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 67,550 रुपए तय की गई है. यानी दाम में स्थिरता देखी गयी है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 70,930 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 70,930 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में स्थिरता देखी गई है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल


सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है.आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

مزید پڑھ
تبصرے