URISE Portal

Comments · 55 Views

URISE Portal: यू राइस पोर्टल पर Student Registration कैसे करें @ urise.up.gov.in

शिक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा URISE पोर्टल लॉन्च किया गया था। URISE पोर्टल का पूरा नाम यूनिफाइड रीइमेजिन्ड इनोवेशन फॉर स्टूडेंट एम्पावरमेंट है। जिसका हिंदी में अर्थ है छात्र सशक्तिकरण के लिए एकीकृत पुनर्कल्पित नवाचार।

यह पोर्टल देश के ऐसे युवा लड़के-लड़कियों का मार्गदर्शन करेगा। जिन्हें अपनी शिक्षा के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। इसके कारण वह अपने काम से संबंधित उपयुक्त नौकरी का चयन नहीं कर पाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से, छात्रों को विभिन्न प्रकार के शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच प्राप्त होगी। URISE पोर्टल के माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप और रोजगार प्रदान किया जाएगा।

यदि आप भी उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और यू राइस पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको यू राइस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से URISE पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। ताकि आप भी इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

 

URISE Portal 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामURISE Portal
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा  
लाभार्थीराज्य के छात्र  
उद्देश्यछात्रों को करियर काउंसलिंग लर्निंग सुविधा और रोजगार उपलब्ध कराना
राज्य  उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://urise.up.gov.in/

 

यू राइस पोर्टल 2024 के लाभ

यू राइस पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक पहलू को बढ़ाया जाएगा। इस पोर्टल से दो लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा। अब उनकी रुचि ऑनलाइन पढ़ाई में अधिक होगी। छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल में करियर से संबंधित संसाधन जैसे ई-कंटेंट, ई-लाइब्रेरी, वेबिनार, इंटर्नशिप, ऑनलाइन टेस्ट, करियर से संबंधित वीडियो और बहुत कुछ प्रदान किया जाएगा।

इस पोर्टल पर छात्रों को शैक्षणिक और करियर संबंधी जानकारी भी मिलेगी। URISE पोर्टल के माध्यम से छात्र घर बैठे आसानी से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। छात्र URISE पोर्टल पर कॉलेज के परिसरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्र इस विधि के माध्यम से पिछली कक्षा के प्रश्न पत्रों में आयोजित परीक्षाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर आप पिछले कोर्स में लिए गए कोर्स देख सकते हैं। आप किताबें और लेख ऑनलाइन भी पा सकते हैं। यूआरआईएसई पोर्टल पर एक शिकायत तंत्र भी प्रदान किया गया है जहां छात्र संस्थानों या विभागों या उनकी ट्यूशन फीस और आवास से संबंधित किसी भी क्षेत्र में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इस संबंध में छात्र

 

URISE Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

  1. ऑनलाइन कोर्सेज
  2. रजिस्ट्रेशन
  3. अटेंडेंस
  4. फीस
  5. परफॉर्मेंस
  6. डैशबोर्ड
  7. डिजिट लॉकर
  8. ग्रीवेंस
  9. फीडबैक

यू राइस पोर्टल को जारी करने का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यू राइस पोर्टल को जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता को बढ़ावा देना है ताकि छात्रों को भविष्य हेतु करियर काउंसलिंग और रोजगार की सुविधा मिल सके। इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वह वंचित है।

यह पोर्टल छात्रों को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। जिससे छात्र और छात्राएं आसानी से शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।   

 

URISE Portal 2024 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

  • URISE पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको URISE Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
यू राइस पोर्टल
  • होम पेज पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऑप्शन आ जाएंगे।
    • आपको Student के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    यू राइस पोर्टल
    • उसके बाद आपके सामने स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। 
    • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे Organization, Roll Number, Date of Birth आदि को दर्ज करना होगा। 
    • इसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • इस प्रकार आपकी URISE Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    User Login करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको URISE Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
    • इसके बाद आपको User/Admin Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    URISE Portal
    • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। 
    • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। 
    • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  

    URISE Portal 2024 पर ऑनलाइन कोर्सेज चेक करने की प्रक्रिया

    • ऑनलाइन कोर्सेज चेक करने के लिए सबसे पहले आपको URISE Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
    • होम पेज पर आपको Student Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
    • अब इस पेज पर आपको Online Course के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    URISE Portal
    • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
    • जहां पर आपको टॉपिक का नाम, सब्जेक्ट नाम दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर टॉपिक संबंधित जानकारी और वीडियो आ जाएगी। 

    ऑनलाइन फीस का भुगतान करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको यू राइस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट में होम पेज खुल जाएगा। 
    • होम पेज पर आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
    • अब आपको अगले पेज पर FEE (Online Payment) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    URISE Portal
    • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।  
    • जहां पर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Pay Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इस प्रकार आप अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं।

FaQ

 क्या यू राइस पोर्टल पर अन्य राज्य के छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

 जी नहीं यू  राइस पोर्टल पर केवल उत्तर प्रदेश के छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 URISE Portal की शुरुआत कब और किसने की?

URISE Portal की शुरुआत 24 सितंबर 2020 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की।

 

भाइयो अगर आप JagoKisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे भाई की भी मदद हो सके

 
Comments