Avivahit Pension Yojana 2024

Comments · 125 Views

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana 2024 | एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित महिला पेंशन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ @ socialsecurity.mp.gov.in

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana:- जैसा कि हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को समाज में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर कोई महिला अविवाहित है तो उसे समाज में अकेले रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की अविवाहित महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एमपी Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana शुरू की है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाएं जो अविवाहित है उन्हें सरकार द्वारा हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana का लाभ विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को दिया जाएगा।

MP Scholarship Portal 2.0

ताकि सभी अविवाहित महिलाएं आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके। अगर आप एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के बारे में जानकारी

योजना का नाम  MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा  
विभाग  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
लाभार्थीराज्य की अविवाहित महिलाएं  
उद्देश्य  अविवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
लाभ  प्रतिमाह 600 रुपए की आर्थिक सहायता
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजना  
साल  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन/ ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://socialsecurity.mp.gov.in/

MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अविवाहित महिलाओं का कल्याण करना है। क्योंकि ऐसी महिलाएं जिंदगी किसी कारणवश शादी नहीं हो पाती है और वह अकेले ही अपना जीवन यापन करती है।

 उन अविवाहित महिलाओं का जीवन यापन आसान करने के लिए सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 600 रुपए की पेंशन दी जाएगी। सरकार द्वारा मिलने वाली पेंशन से महिलाएं सुख शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। इसके अलावा उन्हें अपने जरूरी काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना होगा।

Driver Empowerment Programme 2024

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह बिना किसी समस्या के अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। एमपी Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के अंतर्गत 50 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को शामिल किया गया है। ताकि इस योजना का लाभ प्रदान कर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।  

MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के तहत लाभ कैसे लें?

  1. MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक समग्र पेंशन पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  2. अगर मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के तहत आवेदन करने पर आपके दस्तावेज सही ही नहीं पाए जाते हैं। या पूरे दस्तावेज नहीं है। तो आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगी।
  3. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत होने से पहले जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, नगरी निकाय के माध्यम से इस पेंशन योजना के लिए आपका नाम जोड़ा जाएगा एवं स्वीकृत आदेश रिकॉर्ड में संधारित किया जाएगा।
  4. राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने पेंशन राशि जमा की जाएगी।
  5. अगर आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं तो आपको कार्यालय के अधिकारी द्वारा पावती प्रदान की जाएगी।
  6. इस योजना के तहत ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने के बाद जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, नगरी निकाय, वार्ड कार्यालय द्वारा आवेदन के साथ प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के लिए पात्रता

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के लिए आवेदन करने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना के लिए राज्य की केवल अविवाहित महिलाएं ही पात्र होंगी। अविवाहित महिला की उम्र 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगी।

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana 2024

महिला आवेदक को पहले से ही किसी अन्य सरकारी कार्यक्रम का लाभ नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं को सरकारी या गैर-सरकारी कर्मचारी होना जरूरी नहीं है। सभी पोर्टल पर अविवाहित महिला का नाम शामिल किया जाए। इस योजना का लाभ किसी महिला को तभी मिलेगा जब उसने कोई आयकर जमा नहीं किया हो।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. समग्र आईडी कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता विवरण
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana 2024 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana 2023
  • होम पेज पर आपको सामाजिक पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना
  • अब आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • आपको अपने जिले और स्थानीय निकाय का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको समग्र सदस्य आईडी दर्ज करनी होगी।
  • फिर इसके बाद आपको नीचे दिए गए पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एमपी अविवाहित महिला पेंशन योजना आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक एमपी अविवाहित पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। और यदि आपके आवश्यक में निवास करते हैं तो आपको जिला या ग्राम पंचायत में जाकर अपना नाम अंकित कराना होगा और यदि आप शहरी निवासी है तो आपको अपना नाम नगर कार्यालय, नगर पालिका और नगर निगम के अभिलेखों के पास अपना नाम रजिस्टर्ड कराना होगा।

इसके बाद आपको एमपी Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana में आवेदन हेतु सभी जरूरी दस्तावेज ले जाकर अधिकारी के पास जमा कराने होंगे। इस प्रकार आप इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Ladli Behna Yojana 2024

FaQ

Q.एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित महिला पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans.https://socialsecurity.mp.gov.in/

Q.MP Mukhymantari Avivahit Pension Yojana में आवेदन कैसे करें?

Ans.ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन

Q.Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans.MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

 MP Free Scooty Yojana List 2024

Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana 2024 | एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित महिला पेंशन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ @ socialsecurity.mp.gov.in
भाइयो अगर आप Jagokisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद हो सके|

Comments