UP Nishulk Boring Yojana

Comments · 125 Views

UP Nishulk Boring Yojana 2024 | UP Free Boring Yojana Apply | यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना (पंजीकरण फॉर्म)

UP Nishulk Boring Yojana:- जैसे कि आप सभी जानते हैं कि खेती के लिए पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है उत्तर प्रदेश में की छोटे और सीमांत किसान ने जिसे ग्रामीण इलाकों में सिंचाई करते समय पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।

UP Kisan Karj Rahat List

बारिश न होने के कारण किसानों को फसल की सिंचाई के लिए बोरिंग की आवश्यकता होती है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कुछ किसान बोरिंग करवाने के लिए सक्षम नहीं होते हैं। जिस कारण उनकी फैसले बर्बाद हो जाती है।

इन सभी समस्याओं को देखते हो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Nishulk Boring Yojana  की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सरकार मुफ्त में बोरिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। तो आईए विस्तार से जानते हैं UP Free Boring Yojana 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में।

UP Nishulk Boring Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  UP Nishulk Boring Yojana
शुरू की गई  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
संबंधित विभागलघु सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु नि:शुल्क बोरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाना
राज्य  उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  minorirrigationup.gov.in

UP Free Boring Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Nishulk Boring Yojana शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन सभी किसानों को मुफ्त बोरिंग की सुविधा उपलब्ध कराना है जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी फसल की सिंचाई के लिए बोरिंग कराने में सक्षम नहीं है।

UP Internship Scheme

ताकि राज्य के सभी किसान इस योजना के माध्यम से बोरिंग की सुविधा प्राप्त कर अपने खेत में सिंचाई अच्छी तरीके से कर सके और पानी की कमी के कारण सिंचाई न करने की समस्या से भी राहत मिल सके। इस योजना के माध्यम से सभी किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। साथ ही किसान आत्मनिर्भर होंगे।

UP Nishulk Boring Yojana के अंतर्गत किसानों को दिया जाने वाला अनुदान

  1. इस योजना के तहत सामान्य श्रेणी के लघु कृषकों को बोरिंग निर्माण हेतु 5,000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  2. सीमांत कृषकों को इस योजना के अंतर्गत 7,000  रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  3. एससी एसटी वर्ग के लाभार्थियों को सरकार द्वारा बोरिंग निर्माण हेतु अधिकतम 10,000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। 

UP MSME Loan Mela 2024

UP Nishulk Boring Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  1. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को बोरिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए यूपी  नि:शुल्क बोरिंग योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  2. यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना का लाभ सामान्य जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लघु एवं सीमांत किसानों को मिल सकेगा जिनके पास न्यूनतम जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर है।
  3. यदि किसान के पास 0.2 हेक्टेयर से कम जमीन है तो इस योजना का लाभ किसान द्वारा समूह बनाकर प्राप्त किया जा सकता है।
  4. UP Nishulk Boring Yojana के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कोई न्यूनतम जोत सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  5. बोरिंग के लिए पंप सेट की व्यवस्था करने हेतु किसान बैंक द्वारा लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  6. इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसान पर्याप्त मात्रा में खेतों में सिंचाई कर सकेंगे।
  7. किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाने से उनकी फसलों में गुणवत्ता पूर्ण सुधार आएगा।
  8. अब किसानों को खेतों में पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने में सहायता करेगी।
  9. इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे।

UP Nishulk Boring Yojana के लिए पात्रता

  1. यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. राज्य के लघु एवं सीमांत वर्ग के सभी किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  3. इस योजना के अंतर्गत सामान्य जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कृषक आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। 
  4. आवेदक किसान के पास न्यूनतम जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर होनी चाहिए।
  5. अगर किसान के पास न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर की जोत सीमा नहीं है तो किसान समूह बनाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  6. ऐसे उम्मीदवार जो किसी अन्य योजना के मध्यम सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे हैं वह आवेदन करने हेतु पत्र नहीं होंगे।   

UP Rojgar Mela

UP Free Boring Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. भूमि संबंधित दस्तावेज
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. बैंक खाता पासबुक

UP Nishulk Boring Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको खंड विकास अधिकारी तहसील या लघु सिंचाई विभाग कार्यालय जाना होगा।
  2. वहां जाकर आपको यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  5. अब आपको आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  6. इस प्रकार आपकी UP Free Boring Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQ

UP Nishulk Boring Yojana क्या है?

UP Nishulk Boring Yojana को राज्य के किसानों को खेतों में पम्पसेट लगवाने के लिए नि:शुल्क बोरिंग की सुविधा प्रदान करना है।

UP Nishulk Boring Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

नि:शुल्क बोरिंग योजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे सभी किसान आवेदन कर सकते हैं जिनके पास 0.2 हेक्टेयर न्यूनतम जोत सीमा है।

UP Nishulk Boring Yojana के लिए कौन पात्र होगा?

UP Free Boring Yojana के लिए राज्य के लघु एवं सीमांत वर्ग के किसान पात्र होंगे। 

UP Nishulk Boring Yojana 2024 | UP Free Boring Yojana Apply | यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना (पंजीकरण फॉर्म)भाइयो अगर आप Jagokisan.com द्वारा दी गईजानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद होसक

Comments