UP Gehu Kharid Registration 2024

Comments · 187 Views

UP Gehu Kharid Registration | यूपी में गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण करें ऑनलाइन

UP Gehu Kharid Registration:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी करने और उनके भविष्य को और सुनहरा करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं जिससे किसान भाइयों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। कई बार ऐसा होता है कि किसानों को अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ती है जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

UP Samuhik Vivah Yojana 2024

इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के किसान अपनी फसल को सही मूल्य पर राज्य सरकार को बेच सकेंगे। सरकार ने इस पोर्टल का नाम खाद एवं रसद विभाग ई उपार्जन व ई क्रय प्रणाली रखा है।

UP Marriage Registration 2024

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य प्रदान करना है जिसके लिए किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल को ऑनलाइन पंजीकरण कर आसानी से सरकार को बेच सकते हैं।

Vishwakarma Shram Samman Yojana UP 2024

क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब किस समय पर अपनी पसंद नहीं भेज पता है तो उसकी फसल खराब होने लगती है इस समय किसानों को अपनी फसल बहुत ही कम दामों पर बेचनी पड़ती है जिससे उन्हें नुकसान भी होता है।

UP Bhagya Laxmi Yojana 2024

लेकिन अब उत्तर प्रदेश के किसान अपना पंजीकरण कर यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन कर सकते हैं जिससे किसानों को अपनी फसल सरकार को बेचने की सुविधा मिलेगी।

UP Gehu Kharid Online Kisan Panjikaran के लिए पात्रता

केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही यूपी का गेहूं खरीदने के पात्र होंगे। बाजार मूल्य के आधार पर अपनी उपज बेचने के इच्छुक राज्य के किसान पंजीकरण करा सकते हैं। किसान आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. वोटर आईडी कार्ड
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. रजिस्टर मोबाइल नंबर
  6. भूमि के कागजात
  7. कंप्यूटराइज खतौनी खाता संख्या सहित
  8. किसान कार्ड 
  9. बैंक अकाउंट पासबुक
  10. पासपोर्ट साइज फोटो

UP Gehu Kharid हेतु किसान पंजीकरण कैसे करें?

  • गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP Gehu Kharid हेतु किसान पंजीकरण कैसे करें?

 

  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
UP Gehu Kharid हेतु किसान पंजीकरण कैसे करें?

 

  • आपको इस पेज पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया को कुल 7 चरणों में पूरा करना होगा।
  • अब आपके ऊपर दिए गए विकल्पों में से पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन पूछे गई जानकारी जैसे किस मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। 
  • अब आपको यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण फार्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जेंडर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, किसान की भूमिका विवरण, किसान के निवास का पता, किसान के बैंक का विवरण आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश किसान पंजीकरण फॉर्म में संशोधन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको पंजीकरण संशोधन का विकल्प दिखाई देगा। आपको उसे पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  5. आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  6. इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने किसान पंजीकरण संशोधन प्रपत्र खुल जाएगा।
  8. अब आप अपने फॉर्म में हुई त्रुटि में सुधार कर सकते हैं और अपने द्वारा दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।
  9. इसके बाद सारी जानकारी एक बार सही से चेक कर लें।
  10. इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। 

UP Gehu Kharid Online Kisan Panjikaran का पंजीकरण फॉर्म कैसे प्रिंट करें?

  • यूपी गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए आपको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको पंजीकरण फॉर्म प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उत्तर प्रदेश किसान पंजीकरण

 

  • इसके बाद आपको अगले पेज पर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • आपको इस पेज पर किसान मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण का फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

पोर्टल पर आवेदन लॉक के बाद टोकन बनाने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको आवेदन लॉक के उपरांत टोकन बनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  5. अब आपको इस पेज पर किसान पंजीयन आईडी और पंचायत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  6. इसके बाद आपके सामने टोकन के सभी विवरण खुल जाएंगे यह टोकन सभी किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी सेंड किया जाएगा।
  7. इस टोकन में आपका गेहूं बेचने हेतु समय और दिन निर्धारित किया गया होगा।
  8. इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के आवेदन के लॉक होने के पश्चात अपना टोकन निकाल सकते हैं। 

UP EK Must Samadhan Yojana 2024

FAQs

यूपी गेहूं खरीद के माध्यम से ऑनलाइन गेहूं कैसे बेचे?

किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए खाद एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा।

किसानों के बैंक खाते में गेहूं का पैसा कब तक आ जाएगा?

बैंक खाते में गेहूं के विक्रय के 72 घंटे बाद पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

UP Gehu Kharid ऑनलाइन किसान पंजीकरण से क्या लाभ होगा?

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण करने किसानों को अपनी फसल की खरीद हेतु ग्राहक मिलने से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिससे किसान समय से अपनी फसल को सही दाम पर सरकार को बेच सकेंगे। 

UP Bijli Sakhi Yojana 2024

UP Gehu Kharid Registration | यूपी में गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण करें ऑनलाइन भाइयो अगर आप Jagokisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद हो सके|

UP Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2024

Comments